34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

साधन सहकारी समितियों पर गहमागहमी के बीच संचालक मंडल के 117 सदस्य निर्वाचित 

साधन सहकारी समितियों पर गहमागहमी के बीच संचालक मंडल के 117 सदस्य निर्वाचित 

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
           साधन सहकारी समितियों पर संचालक मंडल सदस्य के 117 पदों के लिए शनिवार को गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ। शाम पांच को हुई मतगणना में सदस्यों का निर्वाचन हुआ। इससे पहले 1719 सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। रविवार को होने वाले सभापति और उप सभापति के चुनावी प्रक्रिया में ये सभी सदस्य हिस्सा लेंगे।
जिले की 204 साधन सहकारी समितियों पर सृजित कुल 1836 संचालक मंडल सदस्य पद के लिए 14 मार्च से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत कहीं निर्विरोध चुनाव हुआ तो कहीं सविरोध। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1719 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। बाकी 117 पदों पर कुल 236 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। शनिवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। उसके बाद मतगणना हुई। सुईथाकलां क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर में हुए चुनाव में सदस्य चुने गए।
इसी तरह अमारी में भी निर्वाचन हुआ। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने बताया कि सराय मोहिउद्दीनपुर में रामापति, सुशीला, लल्लन यादव सुइथाकलां में डॉ. दिनेश सिंह, शमीम अहमद, राजिंदर, अमारी में सरिता देवी, उसरौली में कमरूल निशा, शेखपुर में ह्रदय नारायण शुक्ला, प्रदीप सिंह, दिवाकर पांडेय, मनीष वर्मा निर्वाचित हुए। इसी तरह बरसठी क्षेत्र के 12 न्याय पंचायत में चार समिति पर चुनाव हुआ। राजाबाजार के महराजगंज अंतर्गत फत्तूपुर समिति पर शनिवार को सचिव सर्वदेव दूबे के नेतृत्व में सुबह मतदान शुरू हुआ। सवंसा द्वितीय से प्राप्त 108 मत में 69 मत भोला प्रसाद सेठ व 37 मत बद्रीप्रसाद को प्राप्त हुआ वहीं दो मत निरस्त हुआ। ऐसे में भोला प्रसाद सेठ 32 मतों से संचालक मंडल सदस्य के रूप में विजयी घोषित हुए। वहीं डेल्हूपुर केवटली से विजय कुमार 48 मत व नन्दलाल 19 मत प्राप्त किए जिसमे विजय कुमार 29 मतों से विजयी घोषित हुए। मुफ्तीगंज क्षेत्र में भी चुनाव कराया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37048184
Total Visitors
562
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This