30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई पीयू कैट परीक्षा

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई पीयू कैट परीक्षा

# इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान में निरीक्षण करने पहुंचीं कुलपति

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चलने वाले पाठ्यक्रमों के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट) बुधवार को फार्मेसी संस्थान और उमानाथ इंजीनियरिंग संस्थान में सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने दोनों केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
उनके साथ में परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह और संकाय अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र मौजूद रहे।कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये विद्यार्थी बाहर से आते हैं। अपने मन में विश्वविद्यालय के प्रति अच्छा संदेश लेकर जाएं। उन्होंने परीक्षा के दौरान बिजली, पंखे, पानी और वाहन की समुचित व्यवस्था कराने पर केंद्राध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र सिंह की सराहना की।
पीयू कैट के समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह के अनुसार बुधवार को डी फार्मा,  बीटेक,  बीए एलएलबी,  बीकॉम ऑनर्स, एमसीए में प्रवेश परीक्षा तीन चरणों में शुरू की गई। इसमें परीक्षा की सुचिता का विशेष ध्यान रखा गया। प्रवेश परीक्षा में लगभग 80 फीसदी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में केंद्राध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र सिंह के साथ सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में डॉ. धर्मेंद्र सिंह और डॉ. प्रवीण कुमार सिंह और अशोक यादव थे।
पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. अजय प्रताप सिंह थे। प्रवेश समिति से प्रोफेसर रजनीश भास्कर के साथ प्रो. संतोष कुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह,  डॉ. सत्यम  उपाध्याय, डॉ. सौरभ बी. कुमार लगातार चक्रमण कर रहे। शेष पाठ्यक्रमों की परीक्षा चार जुलाई को फार्मेसी और इंजीनियरिंग संस्थान में होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This