32.8 C
Delhi
Monday, July 1, 2024

सुजीत सिंह अध्यक्ष, संजय चौधरी चुने गए मंत्री

सुजीत सिंह अध्यक्ष, संजय चौधरी चुने गए मंत्री

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सुजीत सिंह (ग्राम्य विकास विभाग) को जिलाध्यक्ष एवं संजय चौधरी (पंचायती राज विभाग) को जिला मंत्री बनाया गया। एक माह के भीतर कार्यकारिणी विस्तार कर प्रदेश संघ को सूचित करने का पदाधिकारियों ने निर्देश दिया। यह कार्यकारिणी 2 वर्ष तक कार्य करेगी।
राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा जौनपुर के पुनर्गठन से जनपद के समस्त संगठनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विकास भवन में जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह एवं जिला मंत्री संजय चौधरी का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह प्रदेश संगठन विश्वास करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, हम जनपद के कर्मचारियों के हक के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सईदुल्ल्ह, शैलेंद्र विक्रम सिंह, अखिलेश उपाध्याय, राजीव श्रीवास्तव, प्रभुदयाल श्रीवास्तव, अच्छेलाल पाल, प्रमोद पाठक, अशोक यादव, शिव जगत यादव, शिवकुमार यादव, राम आसरे यादव, समरनाथ यादव, विनोद कुमार, राज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर 

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर  # भू माफिया पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने कसा शिकंजा, जुर्माना और मुकदमा  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक...

More Articles Like This