31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

सुल्तानपुर : एयर मार्शल ने लिया एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी का जायजा

सुल्तानपुर : एयर मार्शल ने लिया एक्सप्रेस-वे की हवाईपट्टी का जायजा

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
             लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुक्रवार को एयर मार्शल ने जायजा लिया। उन्होंने रन-वे के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश फर्म को दिया। कूरेभार के अरवलकीरी करवत के समीप स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रन-वे का जायजा लेने शुक्रवार को एयर मार्शल आरजीके कपूर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने करीब पांच किमी लंबे रनवे का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

उनके साथ आए रन-वे के एक्सपर्ट अधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता को परखा। खामियों का सुधार करते हुए शेष कार्यों जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हवाईपट्टी पर एक अतिरिक्त व्यू गैलरी की जरूरत बताई। यूपीडा को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एयर मार्शल ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन मोहित सक्सेना, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37042125
Total Visitors
538
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक

आगलगी गेहूं की फसल जलकर खाक सुईथाकलां, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             क्षेत्र के बासूपुर गांव के पास...

More Articles Like This