35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने लिया हिरासत में

सुल्तानपुर : कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, पुलिस ने लिया हिरासत में

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
              प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित टीईटी का पेपर लीक होने पर कांग्रेसी विरोध में उतर पड़े। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर मुुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।रविवार को आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान कांग्रेसियों की ओर से प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा की अगुवाई में सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा पत्र वितरण के लिए शिविर लगाया गया था।कांग्रेसियों की ओर से अभ्यर्थियों को पत्रक वितरित किया जा रहा था। इस दौरान टीईटी का पेपर लीक होने की सूचना पर कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े।

कांग्रेसियों ने सरकार पर पेपर लीक कराने व अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया।सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। शाम को पुलिस ने कांग्रेसियों को उप जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। एसडीएम ने मुचलके पर कांग्रेसियों को रिहा कर दिया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से युवकों व युवतियों को रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक करा दिया जाता है। सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं देना चाह रही, इससे सरकार से नौजवानों का भरोसा उठ गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038189
Total Visitors
486
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This