26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

सुल्तानपुर : जानलेवा हमले में दो सगे भाइयों को 10 वर्ष की कैद

सुल्तानपुर : जानलेवा हमले में दो सगे भाइयों को 10 वर्ष की कैद

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
             जानलेवा हमले के मामले में एडीजे तृतीय नवनीत कुमार गिरी ने बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों को 10 वर्ष के कारावास व 60 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।गोसाईगंज क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी संदीप मिश्र को गांव के सगे भाइयों प्रमोद कुमार व उसके भाई विनोद कुमार ने 19 अगस्त 2012 को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था।

पुलिस ने प्रमोद कुमार व विनोद कुमार के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज किया था। मामले में आरोपी प्रमोद को जमानत मिल गई, जबकि मुख्य आरोपी विनोद को घटना के बाद से जमानत नहीं मिल पाई। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से घटना को साबित करने के लिए नौ गवाह पेश किए गए। बृहस्पतिवार को एडीजे तृतीय नवनीत कुमार गिरी ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद प्रमोद कुमार व विनोद कुमार को 10 वर्ष के कारावास व 30-30 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036098
Total Visitors
399
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This