30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

सुल्तानपुर : जिला मुख्यालय पहुंचने को साधनविहीन हैं शिव धामवासी 

सुल्तानपुर : जिला मुख्यालय पहुंचने को साधनविहीन हैं शिव धामवासी 

बेलवाई। 
दिलीप मोदनवाल 
तहलका 24×7
                 कादीपुर तहसील अंतर्गत प्राचीन शिवधाम बेलवाई के लोग अपनी जरुरतों के लिए जिला मुख्यालय जाने पर भारी कठिनाइयों का सामना करते हैं। इनकी समस्या से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार सत्ता शासन के लोग और जनप्रतिनिधि खामोशी की चादर ओढ़े मौन मुद्रा में हैं।
बेलवाई सुल्तानपुर जिले का एक प्रसिद्ध कस्बा है। जहां श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव का प्राचीन शिव मंदिर है। जिले के पूर्वी छोर पर स्थित ये बाजार जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर है। बाजार अम्बेडकरनगर, जौनपुर और आजमगढ़ की सीमा पर स्थित है। किसी को जिले से आना है या किसी काम से जिला मुख्यालय जाना है तो उसके लिए कोई साधन नही है।
बसपा शासन में क्षेत्रीय लोगों की मांग पर एक सुल्तानपुर डिपो की बस चलाई गई थी। सुबह बाजार से सुल्तानपुर और लखनऊ तक का सफर लोगों के लिए काफी आसान करती थी। रोडवेज की इस बस के संचालन से बरामदपुर, भेलारा, भिऊरा, मीरपुर प्रतापपुर, कलान, देवनगर, पतार खास, रूपईपुर, आजादनगर, शहतपुर आदि गांव के लोग लाभान्वित होते थे। कोरोना काल की काली छाया के चलते बस का संचालन बंद हुआ तो अब तक बंद ही रह गया। बस के न चलने से आम यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
लोंगो को जिला मुख्यालय जाना है तो शाहगंज होकर जाने की मजबूरी है। जिससे काफी समय के साथ पैसों का नुकसान होता है। बाजार निवासी राजेश गिरी, प्रदीप मोदनवाल, रवि दुबे प्रधान पतार खास, अभय सिंह, बलराम प्रधान भेलारा, अनिल सिंह, जयप्रकाश मिश्र, डॉ. रमेश राजभर आदि लोंगो ने परिवहन मंत्री व परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों पत्र भेजकर मांग की है कि उक्त बस को पुनः चलाया जाए। जिससे आम यात्रियों को राहत मिल सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043103
Total Visitors
558
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This