सुल्तानपुर : डिजिटलीकरण पर व्याख्यान आज…
सुलतानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा बाबू धनंजय सिंह स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत एकल व्याख्यान का आयोजन शुक्रवार 21 अक्टूबर को किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इम्पैक्ट आफ डिजिटलाईजेशन : अपारचुनिटी एंड चैलेंजेज विषय पर आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य अतिथि केएनआई वाणिज्य संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बीके झा होंगे। कार्यक्रम महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से प्रारंभ होगा।








