19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

सुल्तानपुर : बारिश के चलते बुढ़वा मंगल पर्व का उत्साह रहा फीका

सुल्तानपुर : बारिश के चलते बुढ़वा मंगल पर्व का उत्साह रहा फीका

# नागपंचमी के बाद पड़ने वाले दूसरे मंगलवार को बिजेथुआ महावीर धाम में मनाया जाता है बुढ़वा मंगल का पर्व

सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
              पौराणिक धाम कालिनेमी वध स्थली बिजेथुआ महावीर धाम में नागपंचमी के बाद पड़ने वाले दूसरे मंगलवार को बुढ़वा मंगल पर्व के रूप में मनाया जाता रहा है। बारिश होने के कारण दर्शनार्थियों की संख्या बहुत ही कम रही बुढ़वा मंगल पर्व फीका रहा। सुबह व दोपहर में हुई बरसात से दर्शनार्थी घर जाने को बेताब दिखे।नागपंचमी के बाद पड़ने वाले दूसरे मंगलवार को बिजेथुआ महावीर धाम में बुढ़वा मंगल पर्व मनाया जाता रहा है।

दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए कतारबद्ध प्रवेश करने की अनुमति दी गई। चौकी प्रभारी शशिकांत पटेल, पुलिस अखिलेश यादव, प्रदीप कुमार, बब्बन यादव, अर्पित के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा में लगे रहे। धाम के परिक्षेत्र में गाड़ियों का प्रवेश वर्जित किया गया था। आस पास के जनपदों से हजारों श्रद्धालु बुढ़वा मंगल पर्व पर आते हैं। जिससे मेला परिक्षेत्र में दूर-दराज से आए दुकानदारों को फायदा मिलता है लेकिन बरसात ने दूर दूर से आए दुकानदारों को निराश कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This