25.6 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

सुल्तानपुर : मेधावियों के सम्मान से बढ़ता है उनका आत्मविश्वास- सुभाष 

सुल्तानपुर : मेधावियों के सम्मान से बढ़ता है उनका आत्मविश्वास- सुभाष 

सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7 
            मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने से न केवल उनका मनोबल बढ़ता है बल्कि उनके अंदर कार्य करने की ललक बढ़ती है, उक्त बातें शाहगंज जनपद जौनपुर से आए बरनवाल समाज अध्यक्ष सुबाष चन्द्र बरनवाल आर्य ने हाईस्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में छठवां रैंक हासिल करने वाली अंकिता बरनवाल पुत्री परशुराम बरनवाल गुड्डू को सम्मान पत्र के साथ ग्यारह हजार रुपए नगद का सहयोग प्रदान करते हुए कही।
महामंत्री नरेन्द्र बरनवाल नीरू ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राएं अपनी उपलब्धि को बरकरार रखते हुए भविष्य में सफलता के नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें इसके लिए उन्हें निरंतर कठिन परिश्रम करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल बब्लू ने कहा कि इस तरह के सम्मान से युवाओं के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जो उन्हें निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित करती है।
सूरापुर इकाई अध्यक्ष सुधीर बरनवाल ने कहा कि मेहनत कभी विफल नहीं होती इसलिए युवाओं को सदैव मेहनत करते रहना चाहिए। इस अवसर पर शीलेश बरनवाल, मदनलाल गुप्ता, अरुण बरनवाल, बंशीलाल बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090394
Total Visitors
435
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This