39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

सुल्तानपुर : वीरेंद्र तिवारी चुने गए निर्विरोध अखण्डनगर ब्लॉक अध्यक्ष

सुल्तानपुर : वीरेंद्र तिवारी चुने गए निर्विरोध अखण्डनगर ब्लॉक अध्यक्ष

# राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी घोषित 

अखण्डनगर।
युवराज देव
तहलका 24×7
                राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में विकास क्षेत्र अखण्डनगर में एक बैठक का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र अखण्डनगर परिसर में विकास क्षेत्र के सदस्य शिक्षक साथियों एवं आमंत्रित अन्य शिक्षक साथियों की उपस्थिति में किया गया जिसमें संगठन के स्वरूप एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सभी साथियों ने अपने विचार रखे व शिक्षक, शिक्षा एवं राष्ट्र के उत्थान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
तदुपरांत संगठन के विस्तार हेतु ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन उपस्थिति सदस्यों के प्रस्ताव एवं समर्थन से किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए वीरेन्द्र तिवारी, मंत्री पद के लिए विवेक सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष पद हेतु विमलेश पाल निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए तथा शेष पदों के लिए जिला संगठन द्वारा निर्देशित किया गया कि संवैधानिक प्रक्रिया अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार कर विकास क्षेत्र स्तरीय स्वरुप का निर्धारण यथाशीघ्र अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा करके जनपद से कार्यकारिणी को अनुमोदित करा लिया जाए। कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त शिक्षक साथियों के प्रति महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट करती है एवं निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा करती है कि हम सदैव अपने कर्तव्य पथ पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु तत्पर रहेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095092
Total Visitors
508
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This