23.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

सुल्तानपुर : संगठित हो कर हम बड़ी से बड़ी समस्याओं का कर सकते हैं निदान- सूर्य प्रकाश तिवारी

सुल्तानपुर : संगठित हो कर हम बड़ी से बड़ी समस्याओं का कर सकते हैं निदान- सूर्य प्रकाश तिवारी

# हर्षोंउल्लास से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ स्थापना दिवस

कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस समारोह को जोरदार तरीके से मनाया गया। कादीपुर तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय निरीक्षण गृह के परिसर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों के हित व उनके कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरी जहां भी जैसी जरूरत पड़े आप व आपके संगठन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।

संगठन के कोर कमेटी के सदस्य अमरीश मिश्र ने भी पत्रकार संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम पत्रकारों के सामने बहुत सारी चुनौती है, जिसे स्वीकार करते हुए हम सबको आगे बढ़ना है, संगठन हमें एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है और शक्ति देता है। तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी ने संगठन साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अकेला कोई कुछ भी नही होता, संगठन में वह शक्ति है जिसके माध्यम से हम बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान कर लेते हैं।
स्थापना दिवस के प्रथम सत्र में मृतक पत्रकारों के प्रति मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व प्रकृति की सुंदरता को अक्षुण्ण रखने के लिए पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर पत्रकार विनोद उपाध्याय, प्रेम शंकर पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, प्रदीप दूबे, सन्तोष सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36798989
Total Visitors
647
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This