29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

सुल्तानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी पर झूली

सुल्तानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फांसी पर झूली

अखण्डनगर।
युवराज देव
तहलका 24×7 
             संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रायपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्‍‌नी ममता 25 वर्ष ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। स्वसुर रामधनी ने बताया कि जानकारी होने पर घर जाकर देखा तो कमरे के अंदर हुक और रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रही थी, सर्वप्रथम डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
  मृतका ममता पुत्री सुरेश कुमार पवई आजमगढ़ का विवाह 29 मई 2016 में रायपुर गाँव के रहने वाले प्रमोद पुत्र रामधनी से हुई थी। जिसका करीब छह वर्ष का एक बेटा चाहत है जो कक्षा दो में पढ़ाई कर रहा है। उप निरीक्षक रामराज ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं आस-पास के लोगों एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका ममता इससे पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This