39.7 C
Delhi
Tuesday, June 25, 2024

सुहेलदेव विजय दिवस समारोह  में मेधावी हुए पुरस्कृत

सुहेलदेव विजय दिवस समारोह  में मेधावी हुए पुरस्कृत

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
               श्रावस्ती नरेश राष्ट्रवीर सुहेलदेव राजभर विजय दिवस समारोह व विजय दिवस समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में खालिसपुर स्थित सुहेलदेव पंचायत भवन में धूमधाम से किया गया। इस दौरान झांकी भी निकाली गई।
प्रान्त स्तरीय महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस समारोह में संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें महान राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक की संज्ञा दी। समोराह के दौरान प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5वां स्थान प्राप्त करने वाले अनुज मिश्रा समेत 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता राममूर्ति राजभर व संचालन संयोजक राजकुमार राजभर ने किया। मुख्य वक्ताओं में नंदलाल पाल, भरत भुआल, अवधेश राजभर, रविकांत व प्रमोद राजभर रहे। क्षेत्र प्रसिद्ध गायक श्यामबली, राजपति, गोविंद व उमाशंकर राजभर को भी सम्मानित किया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने महाराज सुहेलदेव के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए

आरएसएस ने माना : भाजपा कार्यकर्ताओं के असन्तोष की नींव पर यूपी में उभरा पीडीए नई दिल्ली/लखनऊ।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका...

More Articles Like This