14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

सैद्धांतिक, वैचारिक रुप से सामाजिक न्याय के मज़बूत स्तंभ थे नेताजी : राकेश मौर्य

सैद्धांतिक, वैचारिक रुप से सामाजिक न्याय के मज़बूत स्तंभ थे नेताजी : राकेश मौर्य

# सपाजनों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती, गरीबों में बांटे कंबल, जिला अस्पताल में बांटे फल

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती होटल रिवर व्यू में समारोह के रुप में मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प एवं शपथ लिया। तत्पश्चात डॉक्टर विकास भास्कर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
गोष्ठी करके नेताजी के संघर्षों एवं बलिदानों को याद किया।गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी सैद्धांतिक एवं वैचारिक दृष्टि से सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ रहे।उन्होंने रक्षामंत्री के रुप में जहां देश के शहीदों का मान सम्मान बढ़ाया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में दबे, कुचले, शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों, छात्रों, नौजवानों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, शिक्षकों समेत हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने और उन्हें विकसित करने का काम किया।
आज उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सामंती, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी सत्ता को उखाड़ फेंक कर पीडीए के साथ 2027 में समाजवादी सरकार बनाएंगे।गोष्ठी को पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक पंकज पटेल, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, डा. विकास भास्कर ने भी संबोधित किया।तत्पश्चात गरीबों में कंबल वितरित किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में फल वितरित कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, लालचंद यादव लाले, राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, राजेश यादव, सुशील दुबे, श्याम बहादुर पाल, राजेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, राहुल त्रिपाठी, गुलाब यादव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This