25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

सैफ अली खान मामले में आया नया मोड़, आरोपी शरीफुल से नहीं मैच हुए 19 फिंगरप्रिंट

सैफ अली खान मामले में आया नया मोड़, आरोपी शरीफुल से नहीं मैच हुए 19 फिंगरप्रिंट

मुंबई।
तहलका 24×7.                                                              अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के मुताबिक सैफ के घर से मिले 19 फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव आई है और फिंगरप्रिंट के सभी नमूने आरोपी शरीफुल इस्लाम के नमूने से मेल नहीं खाते हैं।सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के नमूने और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है। यानी घटनास्थल से लिए गए नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं।आरोपी शरीफुल की सभी 10 उंगलियों के निशान सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के जरिये इस बात की पुष्टि की कि घटनास्थल से जुटाए गए 19 फिंगरप्रिंट आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। इसके बाद इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है।

जांच के दौरान आरोपी शरीफुल इस्लाम मो. शहजाद का नया कबूलनामा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत में चोरी की कोशिश की थी। हालांकि, वहां वह चोरी करने में असफल रहा। इस वजह से उसने सैफ के घर में चोरी करने की योजना बनाई। क्योंकि कुछ दस्तावेज बनवाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किसी ने उससे भारतीय दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था। इस बदले में रुपयों की मांग की थी।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जिसने उसे दस्तावेज बनाकर देने का वादा किया था।इधर, मुंबई पुलिस की एक टीम मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता पहुंची। आरोपी शरीफुल बांग्लादेश से भारत में अवैध रुप से घुसने के बाद कुछ दिनों तक कोलकाता में रह रहा था। आरोपी के बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मुंबई पुलिस खुकुमोनी जहांगीर शेख नाम के शख्स की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जहांगीर शेख ने ही शरीफुल इस्लाम को सिम कार्ड दिया था। मुंबई पुलिस को आरोपी के पास से जो सिम कार्ड मिला है, वह जहांगीर शेख के नाम पर है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This