19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

हत्यारे भाईयों को न्यायालय ने सुनाया सजा-ए-मौत 

हत्यारे भाईयों को न्यायालय ने सुनाया सजा-ए-मौत 

# तीन साल पहले चाचा और दो चचेरे भाई को तलवार से काट डाला था

रोहतास। 
तहलका 24×7 
             बिहार के रोहतास में तीन लोगों की हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सासाराम के रोहतास व्यवहार न्यायालय ने दो भाईयों को फांसी की सजा सुनाई है। पूरा मामला तीन साल पहले का है। भूमि विवाद को लेकर अपने ही परिवार के लोगों ने तीन लोगों की तलवार से काटकर निर्मम हत्या की गई थी। उस समय घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
तीन साल पूर्व डेहरी प्रखंड के दरिहट थाने क्षेत्र के खुदराव गांव में धारदार हथियार से काटकर चाचा व दो चचेरे भाइयों की हत्या करने वाले सगे भाईयों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। अपर जिला सत्र न्यायाधीश 19 की अदालत ने दरिहट गांव निवासी भाईयों सोनल सिंह (30) और अमन सिंह (28) को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
बताया जाता है कि खुदराव गांव में 13 जुलाई 2021 की शाम 6:00 बजे भूमि विवाद को लेकर विजय सिंह, अजय सिंह के परिवार के बीच खेत पर ही झगड़ा शुरू हो गया था। खेत पर झगड़ा शुरू होकर गांव तक पहुंच गया।
इसमें अजय सिंह वह उनके दो बेटे अमन सिंह, वसुंधरा सिंह ने अपने ही चाचा विजय सिंह व उनके दोनों बेटे दीपक सिंह और राकेश सिंह की लाठी डंडे और तलवार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। पूरे मामले को लेकर विजय सिंह की पत्नी शकुंतला देवी ने दरिहट थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में एक अन्य अभियुक्त अजय सिंह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोर्ट के इस फैसले से जिले में चर्चा शुरू हो गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This