36.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से प्रधानाचार्य परिषद आक्रोशित 

हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से प्रधानाचार्य परिषद आक्रोशित 

# हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर प्राचार्य करेंगे आंदोलन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            उप्र प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर की आपातकालीन बैठक श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इण्टर कालेज कन्हईपुर, जौनपुर में जिलाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक का प्रमुख एजेन्डा जनता इण्टर कालेज बरसठी के प्रधानाचार्य डॉ राजेश त्रिपाठी के वरिष्ठ पुत्र मुकेश त्रिपाठी की हत्या से उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार एवं शोक प्रकट करना था।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य पुत्र की हत्या से प्रधानाचार्य समुदाय शोक सन्तप्त एवं आक्रोशित है। प्रधानाचार्य परिषद शासन एवं प्रशासन से मांग करती है कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनको सजा दिलायी जाये। जिससे जनमानस का विश्वास शासन प्रशासन में कायम रह सके। सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रधानाचार्य पुत्र के हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार नहीं करने की स्थिति में प्रधानाचार्य परिषद आन्दोलित होगा। प्रदेश मंत्री डॉ राम नयन सिंह, परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ उदय राज सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ रामानन्द यादव आदि वक्ताओं ने भी बल देकर कहा की हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ जंग बहादुर सिंह, डॉ जोखन सिंह, डॉ आरडी सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ नितेन्द्र सिंह, डॉ अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, घनश्याम पटेल, डॉ कृष्ण दत्त द्विवेदी, सुधाकर मिश्र, डॉ आलोक सिंह, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, डॉ विनय सिंह, शैलेश चन्द्र द्विवेदी, राम मनोरथ सरोज, शिव शंकर सिंह यादव, प्रदीप कुमार सिंह सहित सैकड़ों प्रधानार्य उपस्थित रहे।अन्त में समस्त प्रधानाचार्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शान्ति हेतु तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36800816
Total Visitors
699
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This