हत्यारोपित भाई और दोस्त गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
कपसियां गांव के मोड़ से पुलिस ने भाई के हत्यारोपित भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का मंगलवार को चलान न्यायालय भेज दिया।उसरौली गांव की बाग में सोमवार की भोर युवक का गला रेतकर हत्या कर फेंका शव मिला था।

जिसकी शिनाख्त बगल गांव कपसियां निवासी सिराज अहमद (39) के रुप में हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मामले में मृतक के पिता उस्मान ने अपने ही सबसे छोटे बेटे इरफान के खिलाफ तहरीर देकर उसे ही हत्यारा बताया था। जिसे पुलिस ने गांव के ही उसके साथी सर्वेश यादव के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया।

पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि भाभी से संबंधो की बीच दीवार बन रहे बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करना पड़ा। पुलिस ने हत्यारे भाई और घटना को अंजाम देने में सहयोग करने वाले साथी का चालान न्यायालय भेज दिया।








