19.1 C
Delhi
Thursday, November 13, 2025

हत्या की सजा काट कर जेल से छूटे शख्स की गोली मारकर हत्या 

हत्या की सजा काट कर जेल से छूटे शख्स की गोली मारकर हत्या 

बांदा।
तहलका 24×7 
                   बांदा में दिनदहाड़े एक अधेड़ शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक जनवरी 2023 में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर लौटा था। घर के आंगन में सोते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.
मामला बिसंडा के कैरी गांव का है। यहां रहने वाले 48 वर्षीय बालकरण पटेल की घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त 3 से 4 लोग गालियां दे रहे थे। फायरिंग के चलते सभी लोग सहम गए।घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि मृतक बालकरण 2005 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल से 7 जनवरी 2023 को रिहा हुआ था, पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब से वह जेल से छूटकर आया है उसका चाल- चलन ठीक नहीं था। हो सकता है इसी के चलते उसकी हत्या की गई हो, पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले पर डीएसपी राकेश सिंह ने बताया कि थाना बिसंडा के कैरी गांव में बालकरण उम्र 48 वर्ष की घर के अंदर के आंगन में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।मृतक 2005 में गांव के ही एक शख्स की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटकर 7 जनवरी 2023 को रिहा हुआ था। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This