13.1 C
Delhi
Wednesday, January 28, 2026

हरियाली तीज पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित

हरियाली तीज पर अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा शहर के एक लॉन में कार्यक्रम का आयोजन किया। उद्घाटन  बतौर मुख्य अतिथि किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य व महामंडलेश्वर मां कंकेश्वरी नंदगिरी ने किया। उन्होंने भगवान शिव, पार्वती और गणेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनकर श्रृंगार किया।
महिलाओं ने भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिलाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया, जो वर्तमान समय में विलुप्त होती जा रही है।ट्रस्ट परिवार की महिलाओं के साथ कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज का एक समूह सुहागिनों के साथ शामिल हुआ। ट्रस्ट परिवार ने कंकेश्वरी नंदगिरी के हाथों से सभी महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरुप प्रदान किया।
महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उर्वशी सिंह ने किन्नर समाज के लिए शौचालय की मांग, घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने आश्वासन दिया कि किन्नर समाज ट्रस्ट के साथ सदैव खड़ा रहेगा।कार्यक्रम में सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और चूड़ियां देकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों का भी आनंद लिया।
झूला झूलने के साथ तरह-तरह के मिठाई और खाने-पीने के व्यंजनों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें डॉ. विजय लक्ष्मी पटेल, डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. तुलिका मौर्य, डॉ. श्वेता गुप्ता, सबिता गुप्ता, कंचन सिंह, राधिका सिंह, मीरा अग्रहरी, अर्चना सिंह, क्षमा सिंह के अलावा किन्नर समाज से पायल, डॉली जोशी, किरण, शालू आदि मौजूद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा

सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में शान से फहरा तिरंगा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                ग्रामीण...

More Articles Like This