26.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7.                                                             बसनी शिव मंदिर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की मासिक कार्यकर्ता बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ ने कहाकि 2027 की विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए हम सभी को अभी से ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ता व संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना होगा, बूथ पर जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनानी होगी। इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का संकल्प लेना होगा।

कहा मिशन 2027 पूरी तरह से सफल होगा। वहीं वक्ता के रुप में प्रदेश महासचिव कमलेश पटेल ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार छात्र, नौजवान एवं महिला विरोधी है, यदि हमें आगामी चुनाव जीतना है तो बूथ पर तैनात हर कार्यकर्ता को अपने एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचाना होगा। मासिक बैठक में विभिन्न पार्टियों को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण करने आए लगभग एक दर्जन लोगों जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने माल्यार्पण व साफा पहनाकर सपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य रुप से आप के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार वर्मा, अपना दल एस से शुभम पटेल, कांग्रेस से मुस्लिम अंसारी व सुरेश चन्द्र सेठ, अपना दल एस से रमेश पटेल सहित अन्य कई लोगों ने भी सदस्यता ली। संचालन विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव ने किया।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनोद भास्कर, जिला पंचायत सदस्य सिकन्दर मिश्रा, फूलचंद यादव, संतोष यादव, वंशलाल पटेल, राकेश वर्मा, विजय वर्मा, दिलीप वर्मा, महिपाल समर पटेल, मो. इकराम, मालती पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप # प्रशासन ने परिसर को कराया खाली, पुलिस ने शुरु...

More Articles Like This