35.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

होली का बदला 14 वर्ष बाद दीवाली पर ? पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर

होली का बदला 14 वर्ष बाद दीवाली पर ? पांच घायलों में से दो की हालत गंभीर

# मृतक विकास को मारी गईं 15 से 20 गोलियां

लखनऊ/गुरूग्राम।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
               दिल्ली से सटी हरियाणा की साइबर सिटी गुरूग्राम के कासना गांव में गुरुवार की रात दीवाली की पूजा कर रहे एक परिवार के लोगों पर घर में घुसकर की गई गोलियों की बौछार में घायल हुए पालतू डाॅगी को शुक्रवार को दिन में जानवरों वाले अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जबकि मेदांता अस्पताल में भर्ती पांच घायलों में से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हमलावरों की तलाश में आईएमटी मानेसर थाने की पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की 4 टीमों को भी लगाया गया है।

बताते चलें कि गुरुवार की रात 8 बजे करीब जब कासना गांव में सरपंच रहे स्वर्गीय गोपाल राघव सिंह के परिवार के बलराम सिंह, सोनू सिंह, 8 वर्षीय यश एवं रिश्तेदार राजेश सिंह, हर्ष सिंह व विकास सिंह दीवाली की पूजा कर रहे थे तभी दो-तीन बाईकों से आए आधा दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गोलियां लगने से 21 वर्षीय विकास सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य सभी घायल हो गए। विकास सिंह के शरीर में 15 से 20 गोलियां लगीं हैं।

                 मृतक विकास सिंह (फाइल फोटो)
हमलावर गोलियां चलाते हुए जब घर में घुसे उस समय घर की एक महिला पालतू डाॅगी को खाना दे रही थी। अनजान लोगों को घर में घुसते देख डाॅगी उनकी ओर आक्रामक मुद्रा में झपटा तो एक हमलावर ने उस पर गोली चला दी। महिला तो चीखती हुई घर के एक कमरे में जा छिपी परंतु घर के अंदर पूजा कर रहे लोग पटाखों की आवाज में कुछ न जान पाए। गोली चूंकि डाॅगी के पिछले हिस्से में लगकर निकल गई थी, रात में उसकी ओर से किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार दिन में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जानवरों वाले अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
पूर्व सरपंच के घर पर हुए हमले के पीछे का कारण गांव के ही बदमाश रिंकू के भाई की करीब 14 साल पहले होली पर गोली लगने से हुई मौत बताया जा रहा है। रिंकू अपने भाई की मौत के पीछे की बजह सरपंच परिवार को मानता है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही कल की घटना का सही कारण का पता चल सकेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37072993
Total Visitors
415
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या

बागीचे में सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या मऊ। तहलका 24x7                 मधुबन थाना क्षेत्र...

More Articles Like This