28.1 C
Delhi
Friday, March 24, 2023

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन सहित 17 नए मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन सहित 17 नए मंत्रियों ने ली शपथ

# भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं जदयू के पूर्व आईपीएस सुनील कुमार बने मंत्री

# भाजपा के 9 और जदयू के 8 मंत्री शामिल

लखनऊ/पटना।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                    बिहार की नीतीश सरकार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया। 17 नए मंत्रियों ने मंगलवार की दोपहर राजभवन में शपथ ली। नए मंत्रियों में भाजपा के सैय्यद शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, आलोक रंजन झा, नितिन नवीन, नीरज कुमार बबलू, सुभाष सिंह, जनकराम एवं नारायण प्रसाद तथा जनता दल (यू) के श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, सुमित सिंह, जमां खान, जयंत राज एवं सुनील कुमार (पूर्व आईपीएस) को राज्यपाल फागू चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिसंबर महीने में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन इस बार गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी बड़ी पार्टी है ऐसे में आज के कैबिनेट विस्तार में भाजपा का दबदबा दिखा।


आज के मंत्रिमंडल विस्तार की खास बात ये रही कि जहां जदयू ने डीजी रैंक के अधिकारी रहे पूर्व आईपीएस सुनील कुमार ने शपथ ली, वहीं भारतीय जनता पार्टी के चर्चित मुस्लिम चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली, हाल ही में वो एमएलसी बने हैं।

शाहनवाज हुसैन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह भागलपुर से दो बार (2006 और 2009) सांसद रह चुके हैं, एक बार (1999) किशनगंज से भी लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। 1968 में बिहार के सुपौल में जन्मे शाहनवाज के पास पटना और दिल्ली में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है। उन्होने विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल से अपने उच्च माध्यमिक पूरा किया। शाहनवाज हुसैन ने रेनू शर्मा (हिंदू ब्राह्मण) से शादी की, उनके दो बेटे हैं। वे वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं।
Feb 09, 2021

Total Visitor Counter

31236039
Total Visitors

Must Read

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा # सजा पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव...

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली # एक नामजद समेत दो पर हत्या...

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत # मृतक की बहन ने लगाया साथी...
Avatar photo
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, दो साल की सजा # सजा पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव...

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली

जौनपुर : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को मारी गोली # एक नामजद समेत दो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज केराकत। रविशंकर...

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत

जौनपुर : दोस्त के साथ तालाब में नहाने गये किशोर की डूबकर मौत # मृतक की बहन ने लगाया साथी पर हत्या का आरोप मड़ियाहूं। रविशंकर वर्मा  तहलका...

पीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं 28 से 

पीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं 28 से  जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...

सुल्तानपुर : सीएचसी पर प्रेरणा कैंटीन का विधायक ने किया उद्घाटन 

सुल्तानपुर : सीएचसी पर प्रेरणा कैंटीन का विधायक ने किया उद्घाटन  अखण्डनगर। युवराज देव तहलका 24x7                      सामुदायिक स्वास्थ्य...
- Advertisement -

More Articles Like This

This Website Follows
FCDN's Code Of Ethic
DMPJA
Proudly We are
Member of
FCDN
Membership ID- FCDN-IN-P/UP/0003
Click Here to Verify
Our Membership at
DMPJA