12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर लगा भक्तों का तांता

जौनपुर : गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर लगा भक्तों का तांता

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी के तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव पर हजारों भक्तों का तांता लगा रहा। भोर से ही मन्दिर में काफी भक्त दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ें। सुबह होते ही भक्तों की संख्या बढ़ती रही हजारों भक्तों ने गोमतेश्वर महादेव के दर पर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। भोर से ही भक्तों का हूजूम उमड़ना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शनार्थियों की तादाद बढ़ गई घरों से लेकर मंदिर तक हर-हर महादेव व बोल-बम के जयकारे गूंजे। विविध अनुष्ठानों के बीच दर्शन पूजन का सिलसिला भोर से देर शाम तक चला। भक्तों ने उनका प्रिय बेर, धतूरा, भांग, गन्ना, जौ, पान, अबीर, मदार, बेल पत्र चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मन्दिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन बड़ी मुस्तैदी से डटे रहें।
Mar 11, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This