10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : भाजपा विधायक ने किया अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन

जौनपुर : भाजपा विधायक ने किया अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन

बदलापुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को खानपुर के केवटली खुर्द गांव में अटल मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महानगरों की तरह ही अब गांवों में भी सुंदर व बेहतर पार्क बन रहे हैं। और क्यारियों में रंग-बिरंगे फूल के पौधे और मखमली घास लगाई गई है। बच्चों के लिए खेलकूद और बुजर्गों के लिए योग स्थल है।

उन्होंने कहा कि अब गांव भी शहर से कम नहीं है। इसके पूर्व उन्होंने लालगंज, लक्ष्छीपट्टी, केथौरा गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण भी किया। वहीं कुछ समस्याओं का जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। विधायक ने ग्रामवासियों को जर्जर सड़कों को शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। वहां पर प्रधान ललित तिवारी, पंकज तिवारी, संदीप, संगम मिश्र, सुनील यादव, सुरेश चौहान, विनोद मिश्रा, दयानंद मिश्रा, उमेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, रणजीत सिंह, विनोंद तिवारी, अंबुज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Mar 11, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This