34.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

जौनपुर : शिवधाम बेलवाई में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

जौनपुर : शिवधाम बेलवाई में लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक

# श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज द्वारा लगाया गया स्काउट-गाइड कैम्प

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत बेलवाई स्थित श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का जमकर सैलाब उमड़ा। बेलवाई स्थित श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में लाखों से ज्यादा श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोले बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधाओं के साथ सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए। मंदिर में मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी दिखायी दी। वहीं मंदिर में सजी फूलों की गुफा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही।

श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गयी। मध्यरात्रि से ही शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा। भक्तों की सुविधा व व्यवस्थाओं को देखने के लिए मंदिर में सेवादार तैनात थे। वहीं मंदिर परिसर के अंदर बाहर पुलिस के जवानों की पूरी चौकसी रही। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

मेले में श्री विश्वनाथ इंटर कालेज कलान के प्रबंधक शशिप्रकाश सिंह द्वारा स्काउट गाइड का कैम्प लगाया गया जिसमें बच्चों ने दूर दूर से आये शिवभक्तों को मिठाई व पानी पिलाया। इस कैम्प में डॉ शिवहर्ष सिंह, स्काउट प्रभारी गंगाप्रसाद, रुद्रप्रताप सिंह का सहयोग रहा। मेले में देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में खोया पाया कैम्प लगाया गया। जिसमें करीब 21 बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया समिति के सचिव पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, प्रमोद मोदनवाल, कतारू बिन्द, दुर्गेश बिन्द, दिलीप अग्रहरि, डब्बू सिंह, पवन सिंह, रामअकबाल गिरी, इत्यादि लोगो का सरहनीय सहयोग रहा।
Mar 11, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7               नगर...

More Articles Like This