21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

होली पर कोरोना संक्रमण का संकट..

होली पर कोरोना संक्रमण का संकट..

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? लोगों के जहन में उठने लगे सवाल…

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                 महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने फिर से सबकी चिंता बढ़ा दी है। सूबे के तमाम जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र समेत सभी संक्रमण प्रभावित राज्यों से आने-जाने वालों के लिए कोरोना जांच व सात दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया है। साथ ही लोगों से संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं संक्रमण प्रभावित शहरों में बढ़ती सख्ती को देखते हुए लोगों में लॉकडाउन को लेकर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए हैं। इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लॉकडाउन फिर से लगने की बात कही जा रही है। यह वीडियो मार्च 2020 का है जब कोरोना काल में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी।

यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन लगने की खबर पूर्णतः भ्रामक है। पुराने वीडियो और गलत मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालो की खोजबीन शुरू हो गई है। समाज में इस प्रकार की भ्रामक खबरों को फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोबारा से लॉकडाउन लगने से स्पष्ट इनकार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि बढ़ी संख्या में यूपी के लोग महाराष्ट्र, गुजरात में रहते हैं। मध्य प्रदेश, पंजाब में भी मामले बढ़ रहे हैं। होली पर इन राज्यों से आने वाले लोगों को सात दिन घर में ही क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। बुखार या अन्य लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं। जिले में रात्रि कर्फ्यू, साप्ताहिक बंदी व अन्य पाबंदियों पर इस संबंध में शासन से गाइडलाइंस जारी होने पर निर्णय होगा।
Mar 19, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This