11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : मंत्री ने गिनाईं यूपी सरकार के चार साल कार्यकाल की उपलब्धियां

जौनपुर : मंत्री ने गिनाईं यूपी सरकार के चार साल कार्यकाल की उपलब्धियां

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 प्रदेश में बीजेपी सरकार का कार्यकाल चार वर्ष पूरा होने पर किसान कल्याण मिशन के तहत रविवार को सोंधी ब्लाक में किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने आधा दर्जन किसानों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के कार्य काल में जितना विकास का कार्य हुआ है। उतना पिछली किसी सरकारों ने नहीं किया है। किसानों की बदहाली का कारण पूर्व की सरकारें रही। पूर्व की सरकारों ने किसानों के लिए कोई बजट नहींं बनाया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जनता के लिए कोई नीति नहीं है। बूआ और बबुआ की जोड़ी भी फेल हो गई। बीजेपी सरकार में किसान निधि से कोई वंचित नहींं है। आवास योजना का सभी को लाभ मिला। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा तथा संचालन एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने किया। इस मौके पर बीडीओ अनुराग राय, एडीओ आईएसबी हलिहारी राम, जिला कृषि रक्षाा अधिकारी राजेेश राय, कृृृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी, कृषि उपनिदेशक जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
Mar 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This