16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : सामूहिक विवाह में 17 जोड़ो ने लिये सात फेरे, खाई जन्मों तक साथ निभाने की कसम

जौनपुर : सामूहिक विवाह में 17 जोड़ो ने लिये सात फेरे, खाई जन्मों तक साथ निभाने की कसम

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                     क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को स्व. सवधूराम साहू व पूर्व प्रमुख स्व. अशोक यादव की स्मृति में वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मे 17 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमे खाई। सभी जोड़ो का जयमाल के बाद पंडित अमरनाथ मिश्रा ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पाणिग्रहण संस्कार कराया। संस्था के द्वारा कन्याओं को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।

विवाह स्थल से रथ पर सवार सभी जोड़ो की एक साथ बारात निकाली गई। आगे आगे हाथी घोड़े चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते आतिशबाजी करते बाराती पूरे कस्बे का भ्रमण के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे। जहाँ पहले से मौजूद वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद बारातियों की आवभगत की गई। सभी जोड़ो के लिए बनाए गये अलग अलग मंडप में उन्हें बिठाकर वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया गया। संस्था के द्वारा सभी नव वर वधुओ को बेड, बिस्तर, बर्तन, गहने आदि गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। विदाई की बेला पर जहाँ वधू पक्ष की आंखें छलक पड़ी। वहीं वर पक्ष के लोगों में परिवार में एक सदस्य के बढ़ने की खुशी छाई रही।

बतौर मुख्य अतिथि निदेशक ग्राम विकास बैंक उत्तर प्रदेश श्रीमती रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को रोकने में सामूहिक विवाह सबसे बेहतरीन ब्यवस्था है। इसको लेकर समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरुरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओम प्रकाश जयसवाल ने दहेज को समाज के लिए अभिशाप बताया।

समारोह को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार साहू, अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव, राधा बल्लभ इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शशि यादव, गांधी मोतीलाल गुप्त, अनिल कुमार गुप्ता, पवन गुप्त आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नरेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार जीतू, शिव कुमार गुप्ता, सुबाष गुप्ता, सुनील कुमार, नन्हे गुप्त, रोशन, रामसागर, सुनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रशेन गुप्त तथा संचालन धर्मचंद्र गुप्ता ने किया। आयोजक महेन्द्र साहू ने आगंतुकों का स्वागत और दिनेश गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
Mar 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This