15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026

जौनपुर : जनपद की शिक्षिका आभा तिवारी का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन

जौनपुर : जनपद की शिक्षिका आभा तिवारी का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  बच्चों को बचपन से ही योग की संस्कारशाला में संस्कारित करके एक शिक्षक उनके भीतर सन्निहित सभी शक्तियों को पूर्णतः विकसित कर सकता है। शिक्षकों द्वारा किया गया मार्गदर्शन प्रत्येक बच्चे के भविष्य निर्माण में महती भूमिका अदा करता है।इसी के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग योग को बढ़ावा देने में लगा हुआ है।

गत 22 फरवरी 2021 से 25 फरवरी 2021 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ में राज्य स्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जौनपुर जिले से पूर्व माध्यमिक विद्यालय केरांव, विकास खंड-जलालपुर में कार्यरत सहायक अध्यापिका श्रीमती आभा तिवारी का भी चयन हुआ है। अपनी इस सफलता से इन्होंने अपने जिले एवं ब्लॉक को गौरवान्वित किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर प्रवीण कुमार तिवारी, डाइट प्राचार्य नंदलाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर शशिकांत श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
Mar 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This