13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

सुल्तानपुर : समुदा गांव में हुआ साहित्यकारों का सम्मान व पुस्तक विमोचन

सुल्तानपुर : समुदा गांव में हुआ साहित्यकारों का सम्मान व पुस्तक विमोचन

करौंदीकला।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                  डॉ आद्याप्रसाद सिंह प्रदीप, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु व डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु सुलतानपुर जनपद की साहित्यिक त्रिवेणी हैं जिले के काव्य प्रवाह को समझने के लिए इनके साहित्य को समझना होगा उक्त बातें विजय शंकर मिश्र भास्कर ने समुदा गांव में आयोजित पुस्तक विमोचन व साहित्यकार सम्मान समारोह के दौरान कही।

विजय शंकर मिश्र ने जनपद के चर्चित साहित्यकारों डॉ.आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु एंव सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु पर केंद्रित “त्रिवेणी” नामक काव्य रचना की। रविवार की शाम समुदा गांव स्थित अपने आवास पर उन्होंने एक साहित्यिक समारोह का आयोजन कर साहित्यकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर काव्य पुस्तक त्रिवेणी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप व संचालन प्रेमनाथ सिंह चंदेल ने किया। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह, पवन कुमार सिंह, शीतला प्रसाद मिश्र, श्रीकृष्ण पाण्डेय, राज मिश्र समेत अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Mar 22, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This