21.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

24 फरवरी से होंगे एग्जाम, कंट्रोल रुम में लगे कंप्यूटर से होगी निगरानी

24 फरवरी से होंगे एग्जाम, कंट्रोल रुम में लगे कंप्यूटर से होगी निगरानी

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
             यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो महीने से कम दिन है। 24 फरवरी से 12 मार्च तक नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारी तेज हो गई है। ऑनलाइन नजर रखने के लिए क्वींस इंटर कॉलेज मलदहिया में कंट्रोल रुम बनाया जा रहा है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी।
जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 92,563 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं में 45,493 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। 22,384 बालक और 23109 बालिकाएं इसमें शामिल होंगी। वहीं 12वीं में 47,070 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें 22,702 बालक और 24,368 बालिकाएं हैं। कंट्रोल रूम में 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हर कंप्यूटर से 12 से अधिक परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे।
परीक्षा केंद्रों से वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के मॉडल नंबर, आईडी पासवर्ड, राउटर का विवरण मांगा जा रहा है। विशेषज्ञ कंट्रोल रुम में बैठकर निगरानी कर सकेंगे। कोई भी गतिविधि संदिग्ध होने पर अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रुम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि नकल विहीन परीक्षा हो सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This