31.7 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : कोविड से मृत लोगों को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर : कोविड से मृत लोगों को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नगर के टीवी हॉस्पिटल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कोविड से मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने किया। जिसमें उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कोविड जैसी महामारी में अच्छा कार्य किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने भी सेवा ही संगठन है को चरितार्थ करते हुए सेवा की और जगह-जगह सेनिटाइजर, मास्क आदि वितरण किये।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार का कोरोना के प्रति जागरूकता के वजह से ही प्रति 10 लाख पर मृत्यु दर विश्व में 477 वहीं भारत मे 245 हैं और अमेरिका जैसे देश मे 1833 और ब्राजील में 2100 है। अंत मे सभी लोग खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर कोविड के कारण मृत हुए लोगों के आत्मा की शान्ति के लिये पार्थना की और मंगलवार को सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी के मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, आई टी संयोजक रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, दीपक मिश्रा, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37030940
Total Visitors
549
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This