30.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने निकाली साइकिल रैली

जौनपुर : समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने निकाली साइकिल रैली

# प्रदेश उपाध्यक्ष आज़म खान ने किया नेतृत्व

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर विधानसभा जौनपुर में सपा अल्पसंख्यक सभा यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आजम खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी की साईकल यात्रा बेलगाम महंगाई, आजम खां की जेल से रिहाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान और आरक्षण पर “संघी प्रहार” समेत छह मुद्दों की मांग को लेकर आयोजित की गई। श्री खान ने कहा कि झूठे वादे करने के अलावा इस सरकार के पास कुछ भी नहीं है। पेट्रोल डीजल गैस खाद आदि चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। इस महंगाई से जनता बहुत परेशान है।
इस सरकार में दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और महिलाओं का उत्पीड़न एवं अत्याचार आम बात है। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही दयनीय है। कोई भी नया विकास नहीं किया गया। सपा की सरकार में जो विकास हुए थे वहां सिर्फ अपने नाम का पत्थर लगाने का काम किया।भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है जनता का बिना पैसे दिए कोई भी काम नही होता है। ये सरकार चुनाव से पहले हवाई दावे के बलबूते पर चुनाव जीतने का दावा कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता ने इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। 2022 में समाजवादी पार्टी 351 सीटे जीतेगी और पुनः संपूर्ण सरकार बनाएगी। इस मौके पर दशरथ यादव, मनोज यादव, कन्हैया, रियाज़ अहमद, सुभाष यादव, जियाउल इस्लाम, सरदार खान, शमीम खान आदि लोग मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37037123
Total Visitors
501
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This