19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

4 घंटे की मशक्कत के बाद गंगा से निकाली गयी स्कॉर्पियो, हादसे में दो की मौत

4 घंटे की मशक्कत के बाद गंगा से निकाली गयी स्कॉर्पियो, हादसे में दो की मौत

बक्सर।
तहलका 24×7
                बिहार प्रान्त के बक्सर जिला स्थित नगर थाना क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह सेतु पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में जा गिरी। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने वाहन को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे, दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह और हर्ष सिंह के रूप में हुई है जो सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्हपुर गांव के रहने वाले हैं।
अर्जुन सिंह का शव रात में ही बरामद कर लिया गया था, हर्ष सिंह का शव सुबह में मिला। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। बलिया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सेतु की रेलिंग तोड़ दी, रेलिंग के आधा दर्जन पोल टूटने से साफ है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ की टीम कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। चार घंटे की मेहनत के बाद स्कार्पियो को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे देर रात घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने स्थानीय लोगों और अधिकारियों से बातचीत की और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य और तीन थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्परता दिखाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This