13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

6 साल में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, सरकार ने जारी किया डेटा

6 साल में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, सरकार ने जारी किया डेटा

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
              हर साल बड़ी संख्या में भारतीय दूसरे देशों की नागरिकता लेते हैं, जिसके बाद उन्हें भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ती है। पिछले 6 वर्षों में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है। विदेश मंत्रालय ने संसद में यह जानकारी दी।विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में भारतीय नागरिकता त्यागने से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि पिछले साल यानी 2024 में 2 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है।
यह आंकड़ा 2023 से थोड़ा कम है। सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 से हर साल दो लाख से ज्यादा भारतीयों ने नागरिकता त्यागकर दूसरे देशों में बस गए। पिछले छह वर्षों का देते हुए बताया की साल 2019 में 1,44,017 साल 2020 में 85,256 साल 2021 में 1,63,370 साल 2022 में 2,25,620 साल 2023 में 2,16,219 साल 2024 में 2,06,378 लोगों ने नागरिकता छोड़ी।विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या इस बात की जानकारी है कि भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है?
प्रश्न के उत्तर में साझा किए गए आंकड़ों से पता चला कि 2019 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है। 2019 में 1,44,017 लोगों ने भारतीय नगारिकता छोड़ी थी, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 85,256 था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 5 से 11 (भाग II) में नागरिकता का वर्णन है। नागरिकता अधिनियम 1955 में भारतीय नागरिकता लेने और छोड़ने का प्रावधान है। नागरिकता अधिनियम 1955 को समय-समय पर संशोधित किया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This