70 साल पर भारी 9 साल का विकास : राकेश
शाहगंज,जौनपुर।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और विकास के पथ पर अग्रसर किया। पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर आज संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। उक्त बातें जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
एख़लाक खान
तहलका 24×7 राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और विकास के पथ पर अग्रसर किया। पिछले नौ वर्षो में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर आज संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है। उक्त बातें जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के जेसीज चौक स्थित आवास पर शनिवार की शाम आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि विकास सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी हो ताकि सरकार की सभी योजनाओ का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके।

रिफॉर्म और टांसफार्म जैसे नीतिगत बदलावों के जरिए उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा दी। सेवा सुशासन के माध्यम से राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया।पिछले नौ वर्षो के कार्यकाल में देश के किसानो और गरीबो के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए, महिलाओं तथा श्रमिको को सम्मान मिला।अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओ का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जन-धन खाते खोले गए।

आज इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण ही रोजगार के नए अवसर का सृजन हो रहा है। जल-थल-वायु हर एक क्षेत्र को विकसित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख को देखकर दुश्मन देश घबराए हुए हैं। आज भारत की पहचान एक शक्तिसंपन्न देश के रूप में हो रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आधार बनाया और जाति, मज़हब, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि मोदी सरकार में प्रधानमंत्री गरीब आवास योजना के तहत तीन करोड़ से ज्यादा पक्के घरों का निर्माण कर को दिया गया और ज्यादातर घरों का मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया।पहले किसानों के कर्ज माफी की सिर्फ घोषणाएं होती थी, आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं। जिसका सीधा लाभ देश के उन 11 करोड़ छोटे किसानों को हुआ जिनकी कभी किसी सरकार ने सुध नही ली थी।2014 तक भारत की जीडीपी 112 लाख करोड़ के आसपास थी, मोदी सरकार में भारत की जीडीपी बढ़कर 272 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 2014 में आम आदमी की सालाना आय जहां 80 हजार रूपए से भी कम थी आज बढ़कर 1.70 लाख रुपए से ज्यादा हो गई है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.5 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओ को ससम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया गया।रोजगार मेले के माध्यम से देश के 3.59 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके जीवन को संवारा गया। कौशल विकास योजना के माध्यम से 1.37 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। स्टार्ट-अप के जरिए 23 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित की गई। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टि से 2014 से अबतक कुल 225 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया तथा 7 नए IIM व IIT स्थापित किए गए। देश भर में 320 नए विश्वविद्यालय खोले गए। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 2.73 करोड़ खाते खोले गए और महिला लाभार्थियो को 23 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण प्रदान किया गया।

कहा पहले देश आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद से इस कदर प्रभावित था कि आए दिन होने वाली घटनाओ में अनगिनत लोंगो की जान चली जाती थी लेकिन 2014 के बाद पूरे देश में एक भी घटना नही हुई। देश का प्रत्येक नागरिक आज अमन चैन के साथ अपना जीवन यापन कर रहा है।
आज मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व की ही देन है जो कोरोना जैसी महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत में महंगाई दर अन्य देशो की तुलना में बेहद कम है। आज भारत के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार भारत दुनिया के दिग्गज देशो का सम्मेलन G-20 की अध्यक्षता कर रहा है।

मोदी सरकार में 58 हजार किलोमीटर से अधिक नेशनल हाइवे का निर्माण हुआ। तटीय जिलों के समग्र विकास के लिए कुल 1537 परियोजनाएं चल रही हैं जिनकी कुल लागत 6.5 लाख करोड़ है। देश में कालेधन के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा गया है जिसके कारण रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन हो रहा है।

मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय को सही अर्थो में परिभाषित कर एक सभ्य समाज का निर्माण किया और भेदभाव रहित समाज में आम जनमानस के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया।इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, मंटू चौरसिया, चिंता हरण शर्मा आदि रहे।








