12.1 C
Delhi
Tuesday, January 13, 2026

थानाध्यक्ष द्वारा भाजपाईयों के साथ अभद्रता का मामला पकड़ रहा है तूल 

थानाध्यक्ष द्वारा भाजपाईयों के साथ अभद्रता का मामला पकड़ रहा है तूल 

# राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर की उचित कार्रवाई की अपील 

जलालपुर, जौनपुर
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर द्वारा भाजपा उपाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ताओं से अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को एक कार्यक्रम में जलालपुर आए भारत सरकार राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से धर्मापुर मंडल उपाध्यक्ष पन्नालाल यादव तथा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की गुहार लगायी है।
राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को अवगत कराया कि सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया और ना ही कोई कार्यवाही की। इस पर राज्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। मंत्री से मिलकर शिकायत करने वालों में भाजपा नेता प्रहलाद यादव, राकेश विश्वकर्मा, कपूर चंद्र मिश्रा, विकास सिंह, विनय कुमार मिश्रा, बबलू सिंह आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 501 कंबल वितरित # स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ भव्य आयोजन अखण्ड नगर, सुल्तानपुर। दीपक जायसवाल  तहलका 24x7    ...

More Articles Like This