18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

90 वर्ष की यात्रा में नई उमंग और नए दृष्टिकोण के साथ नया आयाम पाने को संकल्पित है विद्यालय

90 वर्ष की यात्रा में नई उमंग और नए दृष्टिकोण के साथ नया आयाम पाने को संकल्पित है विद्यालय

शाहगंज, जौनपुर।.                                  एखलाक खान                                        तहलका 24×7.                                                             क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज का 90 वर्ष पूर्व होने पर धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।समारोह में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि धर्म प्रांत वाराणसी के धर्माध्यक्ष डाॅ. यूजीन जोसफ ने छात्रों द्वारा कार्यक्रमों के प्रस्तुति की जमकर सराहना करने हुए खुद के बचपन में पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि चालीस वर्ष पूर्व इसी विद्यालय का हिस्सा रहा हूं। कक्षाओं में पांच वर्ष तक छात्र जीवन बिताया, इस कालेज की मिट्टी से जो कुछ मिला उसे आज भी सहेजकर रखा हूं, जो मेरे जीवन में हमेशा काम आता है। उन्होंने वर्ष 1934 से विद्यालय के संचालन में पूर्वजों, आसपास के लोगों के सहयोग और योगदान की सराहना की।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय को एक नई हाइटेक लाइब्रेरी और सायकिल स्टैंड निर्माण की स्वीकृति दी। हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक पाकर टॉप करने वाले छात्र राघवेंद्र सिंह, आंचल सिंह, विपिन यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के सफल संचलन के लिए प्रधानाचार्य एंटोनियो सामी की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने गुजराती, पंजाबी नृत्य, देशभक्ति गान के अलावा कव्वाली, भाषण और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते नाटक प्रस्तुत किए। संचालन विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। अंत में प्रवक्ता अखलाक अहमद ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय, कंपोजिट विद्यालय सबरहद के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अनिल सिंह, राजेश गुप्ता, पवन अग्रहरि, प्रशांत पांडेय, गरिमा पांडेय समेत भारी संख्या में अभिभावक व गणमान्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This