40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                 जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोइरी गांव में लगी डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को मंगलवार रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते सीओ केराकत गौरव शर्मा, थानाध्यक्ष रमेश यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
गांव के दलित बस्ती के पास अंबेडकर प्रतिमा लगी हुई है।बुधवार सुबह ग्रामीण सो कर उठे तो देखा की किसी ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया है।अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। धीरे धीरे भीड़ जुटने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि यह प्रतिमा तीसरी बार तोड़ी गई है। इससे पहले एक बार हाथ तोड़ा गया था दूसरी बार कमर से तोड़ दिया गया था।
इस बार अराजक तत्वों ने प्रतिमा का चेहरा ही तोड़ दिया। प्रशासन द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध कोई कार्यवाइ नही किए जाने से उनका हौसला बुलंद है और वह बार बार ऐसी घटना हो अंजाम दे रहे है। पुलिस ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करने के आश्वासन और टूटी प्रतिमा की जगह दूसरी प्रतिमा लगवाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430656
Total Visitors
675
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This