18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

अस्पताल की लिफ्ट गिरी, गर्भवती की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

अस्पताल की लिफ्ट गिरी, गर्भवती की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

मेरठ। 
तहलका 24×7 
               मेरठ के कैपिटल हॉस्पिटल में अचानक लिफ्ट का बैंड टूट गया। इससे लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में गर्भवती महिला की गर्दन उसमें फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिफ्ट में चार लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही तीमारदार लिफ्ट के पास आ गए। लोग बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल टीम भी मौके पर आ गई। थोड़ी देर में लिफ्ट को लोगों ने बाहर से घेर लिया।
महिला के परिजनों ने अस्पताल में तोड़ फोड़ कर दिया। अस्पताल के शीशे और बेड तोड़ दिया। पूरे अस्पताल में जमकर हंगामा किया।हादसा करीब शाम को 5: 30 बजे हुआ, हॉस्पिटल की लिफ्ट से गर्भवती को नीचे ले जाया जा रहा था। लिफ्ट में उसके साथ एक डॉक्टर थे। दो अन्य मरीज थे।
जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर के लिए नीचे गई। उसका बैंड टूट गया। लिफ्ट तुरंत नीचे आकर गिरी। गर्भवती की गर्दन फंस गई। उसके साथ वालों को मामूली चोट आई। आवाज सुनकर अस्पताल के स्टाफ घबरा गए। पहले तो, समझाते रहे, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लेकिन, पता चलते ही सभी मरीजों को छोड़कर भाग निकले।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This