18.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

आजम के खिलाफ एक्शन लेने वाले आईएएस की सफाई

आजम के खिलाफ एक्शन लेने वाले आईएएस की सफाई

 # मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने कहा.. आजम खान को सजा पुलिस की जांच के बाद अदालत से हुई है

रामपुर।
तहलका 24×7 
           उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर नेता आजम खान पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आंजनेय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ एक्शन निजी लड़ाई की वजह से नहीं लिया, बल्कि रामपुर का जिलाधिकारी रहते कानूनी जिम्मेदारी निभाई गई है। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि आजम खान से एक बार मुलाकात लोकसभा चुनाव के बाद हुई थी। आजम खान मतगणना के बाद जीत का सर्टिफिकेट लेने आए थे। उस समय उन्होंने मुझे तोहफे में एक पेन दिया था।
उन्होंने कहा कि आजम खान बड़े राजनीतिक शख्स हैं।इसलिए प्रशासन की कार्रवाई की खबर सुर्खियां बन गईं, वरना अनगिनत लोगों को हर रोज अदालत से सजा मिलती है। उनका कोई जिक्र नहीं होता। मैंने अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया।
आंजनेय सिंह ने कहा कि आजम खान को सजा पुलिस की जांच के बाद अदालत से हुई है। हम नियम-कानून और संविधान से बंधे हैं। शासन से मिले निर्देश के अनुसार काम करना होता है। हम अपनी इच्छा से नहीं बल्कि कानून के हिसाब से काम करते हैं। 18 साल की नौकरी के दौरान मैंने हमेशा पारदर्शी तरीके से जिम्मेदारी निभाई। सरकार की भी प्रतिबद्धता पारदर्शी तरीके से काम करने की रही है।
अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि हमने आजम खान के मामलों में भी ईमानदारी से ड्यूटी निभाई, लेकिन कद्दावर नेता पर कार्रवाई होने से राजनीतिक बयानबाजी होती है।हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें सिर्फ प्रक्रिया का पालन करना होता है। हमारी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभिन्न एजेंसियां होती हैं।शासन स्तर पर काम की समीक्षा होती है। गलत करने पर हम भी अदालत के प्रति जवाबदेह हैं।
उन्होंने कहा कि किसी बड़े नेता के खिलाफ कार्रवाई होने पर सवाल उठाने की बजाय हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट हैं।अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो अदालत में पक्ष रख सकता है। पीड़ित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाता है। हमने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी से किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This