40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आजमगढ़ : कप्तान के निशाने पर दो और थाना प्रभारी, दिया जांच का आदेश

आजमगढ़ : कप्तान के निशाने पर दो और थाना प्रभारी, दिया जांच का आदेश

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे एसपी अनुराग आर्य के निशाने पर दो और थाना प्रभारी आ गए है। इन दोनों थाना प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके पीछे गंभीर मामलों की विवेचना में लापरवाही बताई जा रही है। एसपी के इस कदम से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।संगीन घटनाओं में की जा रही विवेचना में देरी से एसपी अनुराग आर्य काफी गंभीर है। दो दिनों पूर्व दो थानाध्यक्षों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का उन्होंने निर्देश दिया था। वहीं अब दो और थानाध्यक्षों के खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिया है।

जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पहला मामला मेंहनगर थाने का है। इस थाना क्षेत्र में बीते नौ अक्टूबर को लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इस घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले की विवेचना थाने पर तैनात एसआई उदयराज सिंह द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में नौ अक्टूबर को ही मेहनाजपुर थाना में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना एसआई अतीक अहमद द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण का भी अनावरण अब तक नहीं हो सका है। उक्त दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनो थाना प्रभारियों के शिथिल पर्यवेक्षण, लापरवाही व उदासीनता बरतने को लेकर थाना प्रभारी मेंहनगर व मेहनाजपुर के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच का आदेश जारी कर दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन दोनो थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430204
Total Visitors
634
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This