32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आजमगढ़ के दो युवकों की लखनऊ हज हाउस के पास सड़क दुर्घटना में मौत 

आजमगढ़ के दो युवकों की लखनऊ हज हाउस के पास सड़क दुर्घटना में मौत 

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
           जिले के दो युवकों की लखनऊ हज हाउस के पास रविवार की तड़के हादसे में मौत हो गई। दोनों अपने परिजनों को हज यात्रा पर रवाना करने आए थे। दोनों मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी मुहल्ले के रहने वाले थे।
पुरारानी मुहल्ला निवासी मो. आसिफ (28) के पिता जहीरूल हसन व फिरोज अनवर (45) की मां शरीफुलनिसा हज यात्रा पर जा रहे थे। रविवार को इनकी फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से थी। आसिफ व फिरोज इन्हें लेकर शनिवार को ही लखनऊ गए थे। हज हाउस में परिजनों को छोड़कर दोनों हज हाउस के बाहर खड़ी कार में बैठे थे। इसी दौरान तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। आसिफ व फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। आसिफ अविवाहित था और उसके तीन भाई व चार बहनें हैं। फिरोज दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420802
Total Visitors
367
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This