37.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

आजमगढ़ : डॉक्टर की पत्नी और दो बच्चों को लेकर नौकर फरार

आजमगढ़ : डॉक्टर की पत्नी और दो बच्चों को लेकर नौकर फरार

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               जिला महिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की पत्नी व दो बच्चों को लेकर उनका नौकर ही फरार हो गया है। इस बाबत डॉक्टर ने शुक्रवार को शहर कोतवाली में अपने नौकर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे।

परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। इसके अलावा गजियाबाद जिला के लोनी थाना अंतर्गत सहालनगर निवासी करन सिंह को वे बतौर नौकर रखे हुए थे। पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार डॉक्टर की पत्नी और बच्चे 29 जून से गायब हैं। अब डॉक्टर ने अपने नौकर करन सिंह पर ही पत्नी व बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37430825
Total Visitors
635
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह

तेज किया चुनाव प्रचार, अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This