32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आजमगढ़ : सूदखोरों से परेशान सब्जी विक्रेता की पेड़ पर लटकती मिली लाश

आजमगढ़ : सूदखोरों से परेशान सब्जी विक्रेता की पेड़ पर लटकती मिली लाश

# भाई ने जताई हत्या की आशंका

आजमगढ़।
तहलका 24×7
              रौनापार थाना क्षेत्र के मीरा का पुरा गांव स्थित एक आम के पेड़ पर एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक के भाई ने सूदखोरों पर हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक सूदखोरों के आतंक से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है।
रौनापार थाना के टेकनपुर छपिया गांव निवासी राजकुमार यादव 42 सोमवार को दिन में तीन बजे घर से निकला और फिर लापता हो गया। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे उसकी लाश लोगों ने मीरपुर गांव के सिवान में स्थित आम के एक पेड़ पर गमछे से लटकती देखा। लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए।
छोटे भाई अरविंद ने सूदखोरों द्वारा भाई की हत्या कर शव पेड़ पर टांग देने की आशंका व्यक्त किया है। उसने बताया कि मृतक एक साल पूर्व तक मुम्बई में रह कर ट्रक चलाता था। साल भर पूर्व वह वापस लौटा और कांखभार बाजार में सब्जी की दुकान खोल लिया। उसने कई लोगों से लगभग दो लाख रुपये कर्ज सूद पर लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह कर्ज नहीं उतार पा रहा था, जबकि सूदखोर सुबह- शाम घर पर धमकते थे। एक दिन मैने स्वयं नौ हजार रुपये उन्हें दिया था। यह लोग पुन: आने और पैसा न देने पर परिजनों को उठा ले जाने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद सोमवार को दिन में भाई घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37420314
Total Visitors
337
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This