41.7 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार 

आजमगढ़ : हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार 

सरायमीर।
तहलका 24×7 
           हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो आरोपियों को सरायमीर थाने की पुलिस ने नंदावं मोड़ के पास से मंगलवार सुबह को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चालू को पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
जानकारी मुताबिक 11 दिसंबर यानी सोमवार को आनंद यादव अपने गांव के राशन की दुकान से राशन लेने गया था। करीब नौ बजे राशन लेकर घर आ रहा था कि बीच रास्ते में तौफिक अहमद अपनी साइकिल खड़ा किए हुए था। जब वह हटाने की बात कहने लगा तो वह गाली गलौज करते हुए सफीक अहमद को भी बुला लिया। वे लोग आकर उसके भाई को मारने पीटने लगे। आरोप है कि सफीक हाथ में चाकू लेकर उसके पेट में प्रहार कर रहा था। सफीक के भाई तौफिक अहमद व हकीकउल्ला उर्फ इब्राहिम व पिता निसार अहमद हाथ पकड़े हुए थे। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदावं गांव निवासी अभियुक्त सफीक अहमद व तौफीक अहमद को नंदावं मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सफीक के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37398553
Total Visitors
725
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव 

वैदेही समिति ने मनाया सीता नवमी महोत्सव  शाहगंज, जौनपुर। सौरभ आर्य  तहलका 24x7              सीता नवमी महोत्सव धूमधाम...

More Articles Like This