44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

कानपुर : स्कूल संचालक ने नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

कानपुर : स्कूल संचालक ने नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

कानपुर।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
             पनकी थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक ने नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रुपये देकर चुप रहने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पनकी पुलिस ने एसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पनकी के रतनपुर निवासी प्रहलाद बाजपेई चंद्रशेखर इंटर कॉलेज के संचालक हैं। इलाके में रहने वाली एक महिला उनके घर में चौका बर्तन करती है। नौकरानी ने बताया कि रविवार को वह प्रहलाद के घर काम पर पहुंची, तो मालकिन घर पर नहीं थीं। इस पर प्रहलाद ने उसे चाट बनाने के लिए कहा। वह किचन में जाकर चाट बनाने लगी। आरोप है कि तभी पीछे से आए प्रहलाद ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। फिर उसे घसीटते हुए अपने कमरे में ले गए। जहां उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद 2500 रुपये देकर मुंह बंद करने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को बताया, तो ठीक नहीं होगा।
एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। रेप की एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी स्कूल संचालक प्रहलाद बाजपेई फरार है। आरोप की तलाश में पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37409985
Total Visitors
357
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This