41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

कानून व्यवस्था से नाराज दिखे: प्रदेश अध्यक्ष

कानून व्यवस्था से नाराज दिखे: प्रदेश अध्यक्ष

सुल्तानपुर। 
राहुल सिंह 
तहलका 24×7 
              बीजेपी कार्यालय आगमन के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सुल्तानपुर की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की जाएगी। भाजपा एक जीवंत राजनीतिक संगठन है। हम अपने कार्यक्रमों के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं।
कहा पांच राज्यों के चुनाव का जो भी जनादेश आएगा उसे देखते हुए हम कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आगे बढ़ेंगे।मल्लिकार्जुन खड़के, मणि शंकर अय्यर आदि कांग्रेसी नेताओं ने जो पीएम पर टिप्पणी की, राहुल गांधी ने पीएम पर टिप्पणी की। जिसपर उनको सजा हुई। कांग्रेस के नेता इस तरह टिप्पणी करते रहते हैं। वह जो भी करें लेकिन हमें अपनी भाषा की मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए। बिहार के 75 प्रतिशत आरक्षण पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकारों का 33 साल तक शासन चला। यह सीजनल लोग हैं, चुनाव के समय जातियों में टकराव पैदा करना। आरक्षण का प्रलोभन देकर यह अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। हमारी पार्टी गरीब के कल्याण को लेकर आगे बढ़ रही है। कहा जातिगत जनगणना के विरोध में हम नहीं हैं। यह निर्णय पार्टी करेगी।
विपक्षी हमलों पर बोलते हुए कहा कि मीराबाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम पर पीएम मथुरा गए थे। जहां सांसद हेमा मालिनी द्वारा कार्यक्रम आयोजित था। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। जिसमें पीएम शामिल होने गए थे। पीएम अपने कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते रहते हैं। विपक्ष को ऐसे सवाल खड़े नहीं करना चाहिए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37426066
Total Visitors
812
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This